{"_id":"599886714f1c1bab098b478f","slug":"201503168113-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुछ दस्तावेज लेकर लखनऊ रवाना हुई सीबीआई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुछ दस्तावेज लेकर लखनऊ रवाना हुई सीबीआई
Updated Sun, 20 Aug 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। एनाआरएचएम घोटाले के मामले की जांच कर रही सीबीआई की टीम कुछ दस्तावेज लेकर शनिवार की सुबह लखनऊ के लिए रवाना हो गई। टीम द्वारा कुछ दस्तावेज लेकर जाने की खबर लगते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा रहा। कर्मचारी पता लगाने में जुटे रहे कि टीम कौन कौन सी फाइल ले गई।
बता दें कि सीबीआई की दो सदस्यीय टीम गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग में एनआरएचएम घोटाले की जांच करने आई थी। टीम ने शुक्रवार को चार बाबुओं से घोटाले के मामले में पांच घंटे तक पूछताछ किया था। पूछताछ के दौरान बैनर पोस्टर की खरीदारी के बारे में जानकारी ली थी। पूछताछ के दौरान कर्मचारियों में हड़कंप मचा रहा। टीम ने पुरानी फाइलों को खंगाला। जिससे उनको कुछ दस्तावेज मिल सके। जिसके आधार पर कर्मचरियों से और पूछताछ की जा सके। शनिवार की सुबह टीम कुछ दस्तावेज जब्त कर लखनऊ के लिए रवाना हो गई।