फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   कही युवक की चुंडी कटी तो कही सवास्थ्य कर्मी की पत्नी की चोटी

कही युवक की चुंडी कटी तो कही सवास्थ्य कर्मी की पत्नी की चोटी

Sat, 12 Aug 2017 12:44 AM IST
Updated Sat, 12 Aug 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
कही युवक की चुंडी कटी तो कही सवास्थ्य कर्मी की पत्नी की चोटी

विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले में एक युवक की चुंडी तथा एक स्वास्थ कर्मी की पत्नी समेत तीन महिलाओं का चोटी कटने का मामला शुक्रवार को प्रकाश में आने पर हड़कंप मच गया। चोटी कटने की जानकारी होते ही युवक व दो महिलाए अचेत हो गई। जिन्हें आनन फानन में मंडलीय चिकित्सालय में लाकर भर्ती कराया गया। मामले की जानकारी होते ही महिलाओं में दहशत का माहौल पैदा हो गया। घटना देहात कोतवाली, चील्ह व शहर कोतवाली क्षेत्र की है।

बता दें कि प्रदेश में महिलाओं की चोटी कटने से उनमे दहशत तो फैला ही है लेकिन अब पुरूषों की चुंडी कटने की खबर फैलने पर उनमें भय व्याप्त होने लगा है। जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र के बिकना गांव निवासी विवेक कुमार की चुंडी कटने का पहला मामला उस वक्त प्रकाश में आया जब शुकवार की भोर वह सोकर उठा। देखा कि उसकी चुंडी नहीं है। वह हैरान हो गया। देखा तो पास में चुंडी कटी गिर थी। यह देखते ही डर गया और घटना से परिजनों को अवगत कराने के बाद बेहोश हो गया। परिजनों ने तत्काल सौ नंबर पर फोन कर घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची सौ नंबर पुलिस ने युवक को बेहोश पाया तो उसे आनन फानन में जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जिसे लेकर चिकित्सक घंटों परेशान रहे। चुंडी कटने की खबर फैलते ही चुंडी रखने वाले लोग परेशान हो गए। वहीं दूसरी घटना चील्ह थाना क्षेत्र के तिलठी गांव निवासिनी बिंदू देवी 25 वर्ष पत्नी रामरक्षा के साथ घटी। वह अपने आंगन में शुक्रवार की सुबह छह बजे बर्तन साफ कर रही थी कि उसकी चोटी कट गई। यह देख वह बेहोश हो गई। उसे भी जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। तीसरी घटना देहात कोतवाली के चितावनपुर गांव ही है। गांव निवासिनी देवी 28 वर्ष पत्नी रामेश्वर गुरुवार की रात अपने कमरे में सोई थी कि उसकी चोटी कट गई। सुबह उठाकर चोटी कटा देखा तो बेहोश हो गई। चौकी घटना मंडलीय चिकित्सालय में लिपिक पद पर तैनात रवि कुमार की पत्नी राधा के साथ गुरुवार की रात घटी। अस्पताल परिसर में बने कालोनी के आवास में सो रही राधा की रात में अचानक चोटी कट गई। जिसे देखते ही वह शोर मचाने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed