{"_id":"597642ec4f1c1b43388b4601","slug":"201500922604-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाय विक्रेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चाय विक्रेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Updated Tue, 25 Jul 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अहरौरा ।विषैली चाय पीकर बीमार होने के मामले मे पुलिस ने एक पीड़ित की तहरीर पर चाय विक्रेता के खिलाफ लापरवाही पूर्वक कार्य करने का मुकदमा सोमवार को पंजीकृत कर लिया है। लखनऊ स्थित राजकीय प्रयोगशाला से मंगलवार को जांच के लिये भेजी गई चाय की पत्ती ,दूध और चीनी के सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद ही एक ही दूकान से दो बार चाय पीकर 50 से ज्यादा लोगों के बीमार पड़ने के मामले से पर्दा उठ सकेगा। पुलिस आरोपी दूकानदार को दूसरे दिन भी हिरासत मे लेकर पूछताछ करती रही।
बता दें कि क्षेत्र के चित्तविश्राम तिराहे पर स्थित राम आशीष की चाय की दूकान पर रविवार की सुबह चाय पीने के दौरान 25 लोग बीमार हो गए थे जबकि एक पखवारा पूर्व भी उसी दूकान से विषैली चाय पीकर 27 लोग बीमार हो गए थे। सोमवार को क्षेत्र के बिंदपुरवा कला गांव निवासी रिंकू ने चाय विक्रेता के खिलाफ लापरवाही पूर्वक चाय बेचने का आरोप लगाते हुये थाने मुकदमा दर्ज कराया। जिला अभिहित अधिकारी मानिकचंद ने बताया कि चाय, चीनी, दूध का नमूना लखनऊ भेज दिया गया है। फूड कमिश्नर कामनी रतन चौहान ने मामले की गंभीरता को लेते हुए। मामले की जांच जल्द करने का निर्देश लखनऊ के अलीगंज स्थित राजकीय प्रयोगशाला के अधिकारियों को दिया है। चाय की दूकान पूरी तरह से सील कर दी गई है । विषैली चाय पीकर बीमार हुए लोगों का इलाज चल रहा है,जिनकी स्थिति अब खतरे से बाहर बतायी जा रही है ।
इनसेट
एक ही दूकान से एक पखवारे भर में 50 से ज्यादा लोग बीमार हुए हैं। चाय विक्रेता को हिरासत मे लेकर गहनता से पूछताछ की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।- केपी सिंह, क्षेत्राधिकारी नक्सल