{"_id":"594ffc5e4f1c1b236c8b47b6","slug":"201498414174-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप की चपेट में आकर चाचा की मौत, भतीजा जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिकअप की चपेट में आकर चाचा की मौत, भतीजा जख्मी
Updated Sun, 25 Jun 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चेतगंज। चील्ह थाना क्षेत्र के चेतगंज बाजार गांव के पास पिकअप की चपेट में आने से पिता की मौत हो गई जबकि उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटना के बाद चालक वाहन छोड़ कर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है।
भदोही जनपद के कोईरौना थाना क्षेत्र के तुलसी पट्टी सीतामढ़ी गांव निवासी सियाराम शुक्ला 72 वर्ष अपने भतीजे के साथ रविवार को विंध्याचल थाना क्षेत्र के अकोढ़ी गांव स्थित एक रिश्तेदारी में गए थे। दोपहर बाद लौटते समय बाइक सवार चाचा भतीजा जैसे ही गोपीगंज चील्ह मार्ग पर चेतगंज बाजार के पास पहुंचे कि गोपीगंज की ओर से आ रही एक पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दिया। जिसमें सियाराम व सोनू शुक्ला 30 वर्ष घायल हो गए। चौकी इंचार्ज चेतगंज बुद्घिसागर यादव ने दोनों को आनन फानन में जिला चिकित्सालय भेजवाया। जहां उपचार के दौरान सियाराम ने दम तोड़ दिया। वहीं उसके भतीजे को भर्ती कर लिया। घटना से नाराज ग्रामीण जाम लगाने का प्रयास कर रहे थे कि सांसद प्रतिनिधि अनिल सिंह ने पहुंच कर लोगों को समझा बुझा कर शांत कराया।