{"_id":"5cdc64c6bdec22073561bbcc","slug":"191557947590-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिजनो ने जताई हत्या की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
परिजनो ने जताई हत्या की आशंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मड़िहान। थाना क्षेत्र के दीपनगर स्थित यात्री विश्राम शेड के नीचे मंगलवार की एक युवक का शव मिला। मामले में परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। परिजनों ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद तहरीर देने की बात की। पुलिस भी पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की बात कह रही है।
लालगंज थाना क्षेत्र के हउदवां गांव निवासी सीताराम का इकलौता पुत्र 27 वर्षीय गोपाल वाराणसी स्थित ठेकेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने गया था। वहां से वह घर वापस लौट रहा था कि जीप में युवक की हालत बिगड़ने लगी। चालक ने जीप से उतारकर उसे यात्री शेड के नीचे लिटा दिया। पानी पिलाने के बाद उसे वहां छोड़कर चालक चला गया। थोड़ी देर बाद जब शेड में यात्री बैठने के लिए आये तब गोपाल के मौत की जानकारी हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दिया। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। परिजनों को युवक का अचानक मर जाना हजम नहीं हो रहा है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई, पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद तहरीर देने की बात कही।