{"_id":"5cba1aedbdec2214577e8fce","slug":"191555700461-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाउंड्री से टकराई बस, कोई घायल नहीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बाउंड्री से टकराई बस, कोई घायल नहीं
Sat, 20 Apr 2019 11:33 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2019 11:33 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटरा कोतवाली क्षेत्र के शास्त्री सेतु मोहल्ले में शुक्रवार की शाम अनियंत्रित बस दो ऑटो को टक्कर मारते होटल जान्हवी की चारदीवारी से टकरा गई। हालांकि इसमें कोई घायल नहीं हुआ।
बस बनारस से यात्रियों को ले करके वापस आ रही थी। बस जब शास्त्री सेतु पर पहुंची तो सारे यात्री उतर गए।
बस ड्राइवर आगे बढ़ाकर गाड़ी को घुमाकर के वापस ले जा रहा था कि उसी समय गाड़ी अनियंत्रित हो गई। अनियंत्रित बस सीधे ढलान पर दौड़ती हुई जान्हवी होटल की चहारदीवारी से टकरा गई। भीड़- भाड़ भरा इलाका होने के कारण अफरा-तफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। ब्रेक फेल होने व ढलान होने के कारण बस सीधे सहायक पर्यटन अधिकारी के कार्यालय की बाउंड्री तोड़ते हुए बिल्डिंग से टकराकर रुक गयी।