{"_id":"5c72eac8bdec22738b6af636","slug":"191551035080-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट की जगह चोरी का दर्ज किया गया मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमालपुर। थाना क्षेत्र के हसौली में हुई लूट कि घटना को पुलिस ने चोरी का मुकदमा लिखकर अपने दायित्वों को पूरा कर लिया है। पुलिस के इस कार्रवाई से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। कहा कि जब लूट की घटना हुई तो पुलिस चोरी का मुकदमा क्यों दर्ज किया। यह बात अलग है कि जांच में जब मामला चोरी का निकलता तो चोरी की धारा लगाती लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर अपना पल्ला झाड़ लिया है। शुक्रवार कि रात में ग्राम पंचायत हसौली के मजरा मचखानी में कुछ अज्ञात लोगों ने बनवारी बियार के घर में घुसकर गृहस्वामी को घायल करने के बाद उनको बंधक बनाते हुए लाखों रुपये लूट ले गए थे। मामले की सूचना पर शनिवार की सुबह पहुंची पुलिस ने मामले का छानबीन किया था। पुलिस को मौके पर टूटा हुआ बाक्स मिला था। पुलिस ने इसे लूटा का नहीं बलिक चोरी की घटना बताते हुए तहरीर मिलने पर चोरी का मुकदमा पंजीकृत कर जांच में छानबीन कर रही है। परिजन का आरोप है कि पुलिस जान बूझकर मामले में लीपापोती कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।