फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   दरवाजा तोड़कर तीन लाख की चोरी

दरवाजा तोड़कर तीन लाख की चोरी

Mon, 30 Jul 2018 12:32 AM IST
Updated Mon, 30 Jul 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
दरवाजा तोड़कर तीन लाख की चोरी
मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के सबरी स्थित बाबा की मड़ई निवासी एक व्यक्ति के मकान का दरवाजे में लगा ताला तोड़कर शनिवार की रात अंदर घुसे चोरों ने पूरे कमरे केे खंगालते हुए करीब तीन लाख रुपये के जेवरात समेत अन्य सामान चुुरा ले गए। रविवार की सुबह गांव से लौटे गृहस्वामी ने दरवाजा खुला देखा तो अंदर भागकर गए। सामान बिखरा रहने पर चोरी की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुुंची पुलिस छानबीन कर लौट आई।
विज्ञापन

अनिल अग्रहरी कटरा कोतवाली क्षेत्र के सबरी स्थित बाबा की मड़ई मोहल्ले में मकान बनवाकर रहते है। शनिवार को किसी काम से अपने गांव पड़री थाना क्षेत्र के पड़री गांव गए थे। रविवार की सुबह घर पहुंचे तो देखा कि उनके दरवाजे का ताला टूटा है। यह देख हैरान हो गए। अंदर जाकर देखा तो कमरे का सारा सामान बिखरा था। आलमारी भी खुली थी। आलमारी में देखा तो उसमें रखा सोने का चेन, पायल समेत अन्य जेवरात नही थे। गृहस्वामी ने बताया कि चोर दरवाजे में लगा ताला तोड़कर अंदर घुसे है। पूरे कमरे को खंगालते हुए आलमारी को तोड़कर उसमें रखे जेवरात उठा ले गए है। उन्होंने बताया कि चोरी हुए सामानों की कीमत लगभग तीन लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed