{"_id":"5b5a1ba04f1c1b4a748b718a","slug":"191532631968-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एफआईआर अथवा एनसीआर होने पर संबंधित हल्का\/बीट प्रभारी से होगी वीडियो कान्फ्रेन्सिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एफआईआर अथवा एनसीआर होने पर संबंधित हल्का/बीट प्रभारी से होगी वीडियो कान्फ्रेन्सिंग
Updated Fri, 27 Jul 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
मिर्जापुर। पुलिस लाइन में गुरुवार को हुई गोष्टी में एसपी आशीष तिवारी ने अपराध पर अंकुश और गिरफ्तारी के लिए एस-टेन व्यवस्था को प्रभावी बनाने का निर्देश सभी राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को दिया। कहा कि थानों पर होने वाली एफआईआर अथवा एनसीआर के संबंध में संबंधित हलका प्रभारी व बीट आरक्षी से वीडियो कांफ्रेंसिंग की जाएगी। घटना की जांच जांच में अनियमितता पर संबंधित हलका प्रभारी व बीट आरक्षी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
एसपी ने कहा कि छोटी-मोटी घटनाओं अथवा मुकदमों को निस्तारित कराने के लिए एस-टेन का सहयोग लिया जाएष प्रत्येक बीट में एस-10 व्यवस्था को और प्रभावी बनाया जाएगा। जमीन संबंधी विवादों को भी निस्तारित कराया जायेगा। ओआर में विवेचनाओं के निस्तारण, पुरस्कार घोषित अपराधियों, वारंटियों की गिरफ्तारी, पशुओं, मादक पदार्थों, अवैध असलहों की तस्करी जैसे अपराधों की रोकथाम के लिए कार्रवाई की समीक्षा होगी।