{"_id":"5a469bdc4f1c1baa268b6a16","slug":"191514576860-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपरेटर की लापरवाही से संविदा कर्मी झुलसा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आपरेटर की लापरवाही से संविदा कर्मी झुलसा
Updated Sat, 30 Dec 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ड्रमंडगंज। हलिया थाना क्षेत्र के देवरी सब-स्टेशन पर आपरेटर की लापरवाही से विद्युत संविदा कर्मी झुलस गया। संविदा कमी को प्रथमिक स्वास्थय केंद्र पर भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद स्वरूप रानी हास्पिटल रेफर कर दिया।
खम्हरिया कला निवासी शिवानंद पांडेय पावर हाउस पर संविदा कर्मी के रूप में कार्य कर रहा था। शुक्रवार देवरी फीडर की विद्युत आपूर्ति बाधित होने पर उसने पावर हाउस पर आपरेटर से देवरी फीडर का शट डाउन मांगा। आपरेटर द्वारा देवरी फीडर का शट डाउन न देकर पिपरा फीडर का शट डाउन दे दिया गया। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस कर घायल हो गया। घटना की जानकारी होने पर लोगों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। जहां से उसे स्वरूप रानी हास्पिटल रेफर कर दिया गया। देवरी सब स्टेशन का संचालन ठेकेदार विनोद जायसवाल द्वारा किया जा रहा है। घटना के बाद भी मौके पर न तो विद्युत विभाग का कोई कर्मचारी न ही ठेकेदार मौके पर पहुंचे। आपरेटर भी सब-स्टेशन छोड़कर भाग निकले। जिससे देवरी सब-स्टेशन की विधुत आपूर्ति भी बाधित हो गई, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।