{"_id":"5a15cd034f1c1b59678bd874","slug":"191511378179-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुएं में गिरकर डूबने से अधेड़ की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुएं में गिरकर डूबने से अधेड़ की मौत
Updated Thu, 23 Nov 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पड़री। थाना क्षेत्र के लोकापुर गांव निवासी एक किसान की मंगलवार की रात करेंट लगने से कुएं में गिरकर डूबने से मौत हो गई। सुबह घटना की जानकारी होने पर परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
लोकापुर गांव निवासी लालजी बिंद 55 वर्ष किसान थे। मंगलवार की रात खेत की सिंचाई करने के लिए अपने ट्यूबेल को चालू करने गए थे। इसी दौरान करेंट की चपेट में आ गए और कुएं में गिर पड़े। जिसमें डूबने से उनकी मौत हो गई। सुबह तक घर नहीं पहुंचे तो परिवार वाले खोजबीन करते हुए खेत पर पहुंचे। टार्च जला कर कुएं में देखा तो उनका शव उतराया मिला। घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया।