फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   तेल में मिलावट करने वाले को 1

तेल में मिलावट करने वाले को 1

Wed, 01 Nov 2017 12:30 AM IST
Updated Wed, 01 Nov 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
तेल में मिलावट करने वाले को 1
विज्ञापन

मिर्जापुर। प्रथम अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मनोज कुमार सिंह द्वितीय ने मंगलवार को सुनवाई के दौरान खाद्य अपमिश्रण निवारण अधिनियम के तहत दोष सिद्घ पाए जाने पर एक आरोपी को 18 माह के कठोर कारावास की सजा सुनाई। साथ ही दस हजार रुपये के अर्थदंड भी दंडित किया है।

अभियोजन अनुसार मड़िहान थाना क्षेत्र के हिनौता गांव निवासी दूधनाथ पुत्र हीरालाल की किराना की दूकान पर खाद्य निरीक्षक पटेहरा राधेश्याम ने 25 दिसंबर 1995 को सवा दस बजे औचक निरीक्षण किया। बिना लाइसेंस के दूकान पर मिलावटी सरसों का तेल बेचने के आरोप में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया था। जिसका मुकदमा न्यायालय में चल रहा था। अभियोजन की तरफ से अभियोजन अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह व सहायक अभियोजन अधिकारी राजकुमार ने दो गवाह प्रस्तुत कराये। पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्य, गवाहों के बयान तथा अधिवक्ताओं की दलील के आधार पर न्यायालय ने आरोपी को दोष सिद्घ पाते हुए डेढ़ साल का कठोर कारावास की सजा सुनाई। इसके साथ ही दस हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed