{"_id":"59dfb55c4f1c1b7a548b70e3","slug":"191507833180-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर मे घुसे चोर को ग्रामीणों ने किया पुलिस के हवाले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर मे घुसे चोर को ग्रामीणों ने किया पुलिस के हवाले
Updated Fri, 13 Oct 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव में बुधवार की बीती रात घर में घुसे चोर को पकड़ कर रात्रि में ही पुलिस के हवाले कर दिया। चोर को गुरुवार को पुलिस ने बिना कार्यवाई के छोड़ दिया।
ग्राम चांदपुर मे स्व. गेदुर सिंह, सुरेन्द्र सिंह, बद्री नारायण सिंह, आलोक सिंह, राधेश्याम सिंह का परिवार एक ही मकान मे 30--40 सदस्यों के साथ रहता है।इस मकान में शाम को ही बिजली की आंख मिचौली के समय एक चोर घुस गया था और घर मे रखे अनाज भंडारण की डेहरी का आड़ लेकर बैठ गया था जब परिवार के सभी लोग सो गए तो अन्य अपने साथियों को बुलाने के लिए मोबाइल से बात करने लगा।गुनगुनाहट की आवाज पर उसी दौरान घर की किसी महिला की नींद खुल गई और वह चुपके से घर के अन्य सदस्यों को घर मे चोर छिपे होने की जानकारी दी। घर के लोग जब ढूंढने लगे तो वह सीढ़ी की ओर भागा और ऊंचाई से बाहर नीचे कूद गया जिससे उसे चोट आ गई। शोरगुल पर दौड़े ग्रामीणों व घर वालों ने उसे दबोच लिया और पुलिस को सूचित कर पहुंची पुलिस को सुपुर्द कर दिया।पकड़े गए व्यक्ति ने पूछताछ में अपना नाम व पता देवराज सोनकर ग्राम चतुरीपुर थाना चकिया जिला चंदौली बताया तथा चोरी की नियत से घर मे घुसना कबूल किया। पुलिस द्वारा बिना कार्यवाई के उसे छोड़े जाने से ग्रामीणों मे आक्रोश है।