{"_id":"59d7d7a44f1c1bec538b611b","slug":"191507317668-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरीले पदार्थ के सेवन से एक की मौत तीन अचेत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जहरीले पदार्थ के सेवन से एक की मौत तीन अचेत
Updated Sat, 07 Oct 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। कर्जदारों के उत्पीड़न से आजिज आकर सेवानिवृत्त स्टेशन अधीक्षक के पुत्र ने कीटनाशक खाकर जान दे दी। हादसे की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के विंध्यपुरी कालोनी निवासी सेवानिवृत्त स्टेशन अधीक्षक सुभाष सिंह को दो बेटे हैं। बड़ा बेटा दिल्ली में रह कर पढ़ाई करता है जबकि छोटा बेटा मनीष (28) घर पर रहता था। परिवार वालों को मुताबिक वह गलत लोगों के संगत में आकर शराब का लती हो गया था। नशाखोेरी की लत लत का फायदा उठाते हुए सूदखोर उसे ब्याज पर रुपये देते गए। बाद में उसे ब्याज सहित चुकाने के लिए दबाव बनाने लगे तो वह परेशान रहने लगा था। शुक्रवार की सुबह मनीष के घर सूदखोर आए। उन्होेंने हिसाब जोड़कर पांच हजार रुपये के कर्ज को 35 हजार बताया और 20 हजार रुपये के एक अन्य कर्ज के बदले एक लाख रुपये देने की मांग करने लगे। उसने इतनी रकम देने में असमर्थता जताई तो सूदखोर उससे गालीगलौज करने लगे। इस उत्पीड़न से तंग आकर उसने शुक्रवार की सुबह दस बजे कीटनाशक खा लिया। दोपहर करीब 12 बजे उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिवार के लोग उसे जिला चिकित्सालय ले आए। वहां कुछ देर बाद उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया।
000
मिर्जापुर। मड़िहान के मुलआ गांव निवासिनी संजू 30 वर्ष पत्नी मनोज, चील्ह थाना क्षेत्र के श्रीपट्टी मवैया निवासिनी अंजना 19 वर्ष पुत्री अर्जुन यादव, देहात कोतवाली क्षेत्र के बेदौली गांव निवासिनी प्रिया तिवारी 17 वर्ष पुत्री संजय तिवारी ने भी किसी न किसी कारण से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। अचेत होने उन्हें भी जिला चिकित्सालय लाकर भर्ती कराया गया।