{"_id":"59b9863a4f1c1b21688b4650","slug":"191505330746-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने तमंचे के बल पर फाइनेंस कंपनी के एजेंट से लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने तमंचे के बल पर फाइनेंस कंपनी के एजेंट से लूटा
Updated Thu, 14 Sep 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कैलहट, अदलहाट। थाना क्षेत्र के पथरौरा के पास बाइक पर सवार तीन बदमाशों बुधवार की दोपहर दिन दहाड़े तमंचे के बदल पर एक फाइनेंस कंपनी के एजेंट का 80 हजार रुपया व एक टैबलेट लूट लिया। घटना की सूचना मिलते ही सौ नंबर पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया और चुनार कोतवाली क्षेत्र के परसौधा रेलवे क्रासिंग के पास पुलिस ने एक बदमाश को पकड़ने में सफलता भी पा ली थी, लेकिन पुलिस से ताकतवर बदमाश सिपाही को मारपीट कर खेतों के रास्ते भाग निकला। जानकारी होते ही सीओ चुनार अदलहाट व चुनार के पुलिस के साथ पहुंच कर इलाके की घेराबंदी की लेकिन बदमाश हाथ नहीं लगे।
चंदौली जनपद निवासी अचल तिवारी अदलहाट बाजार स्थित एसकेएस माइक्रो फाइनेंस कंपनी में एजेंट हैं। वह कंपनी से लोन लेने वाले ग्राहकों से किस्त वसूलने का कार्य करता है। बुधवार की दोपहर वह ग्राहकों से किस्त का लगभग 80 हजार रुपया वसूल कर अदलहाट बाजार स्थित फाइनेंस कंपनी के कार्यालय जा रहा था। जैसे ही क्षेत्र के पथरौरा में पहुंचा कि काले रंग की बिना नंबर की पैशन मोटरसाइकल पर सवार तीन बदमाश उसके पास पहुंचे और उसकी गाड़ी को ओवरटेक कर रोक लिया। गाड़ी रुकते ही बदमाशों ने तमंचे के बल पर एजेंट के हाथ में मौजूद रुपयों से भरा बैग लूट लिया और चुनार की ओर भाग निकले। बदमाशों के भागने के बाद भुक्तभोगी ने तत्काल घटना की सूचना सौ नंबर पुलिस को दी। सूचना पाते ही पुलिस ने हर तरफ़ खोजबीन शुरू कर दी। परसोधा रेलवे क्रासिंग के पास बदमाशों को देेख पुलिस ने जब उनका पीछा किया तो पुलिस को पास आते देख मोटरसाइकल सवार तीन युवकों में से एक नीचे उतर कर पैदल ही खेतों से होता हुआ भागने लगा। बाकी दो मोटरसाइकल से फरार हो गए। संदिग्ध व्यक्ति को भागता देख एक सिपाही ने उसे दौड़ाया और थोड़ी दूर पर पकड़ भी लिया। परंतु युवक और सिपाही की गुत्थमगुत्थी में बदमाश सिपाही की पकड़ से छूट गया और भाग निकला। इस गुत्थमगुत्थी में सिपाही अभय यादव को चोट भी लग गई जिसे तत्काल उपचार के लिये भेजा गया। इस दरम्यान मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी सुधीर कुमार,थानाध्यक्ष चुनार राजीव कुमार, थानाध्यक्ष अदलहाट अंजेय सिंह, चौकी इंचार्ज नरायनपुर आलोक सिंह ने अपने हमराहीयो के साथ पूरे इलाके की छानबीन की परंतु बदमाशों का कहीं पता नहीं चला।
विज्ञापन