फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   ट्रक व कार की आमने सामने टक्कर में सेवानिवृत चिकित्सक की मौत

ट्रक व कार की आमने सामने टक्कर में सेवानिवृत चिकित्सक की मौत

Sun, 30 Jul 2017 11:54 PM IST
Updated Sun, 30 Jul 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
ट्रक व कार की आमने सामने टक्कर में सेवानिवृत चिकित्सक की मौत

विज्ञापन
अदलहाट। क्षेत्र के फत्तेपुर टोल प्लाजा के पास शनिवार की रात्रि अज्ञात ट्रक ने वाराणसी की ओर से आ रही कार में टक्टर मार दिया। जिससे उसमें सवार सेवानिवृति चिकित्सक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया।

अवकाश प्राप्त सरकारी चिकित्सक डा. चंद्र मोहन तिवारी 62 वर्ष निवासी हर नारायण बिहार कालोनी सारनाथ वाराणसी शनिवार की रात्रि अपने रामनगर क्लीनिक से रावर्ट्सगंज में अपनी क्लीनिक पर जा रहे थे। कार सवार सेवानिवृत चिकित्सक जैसे ही वाराणसी शक्तिनगर राजमार्ग पर फत्तेपुर टोल प्लाजा के निकट पहुंचे कि सोनभद्र से वाराणसी की ओर से जा रहे अज्ञात ट्रक ने पास लेते समय कार में जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस की सूचना पर पहुंचे मृतक के छोटे भाई ललित मोहन तिवारी ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed