फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   दो नामजद तथा एक अज्ञात पर हत्या का मुकदमा

दो नामजद तथा एक अज्ञात पर हत्या का मुकदमा

Sun, 09 Jul 2017 12:43 AM IST
Updated Sun, 09 Jul 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
दो नामजद तथा एक अज्ञात पर हत्या का मुकदमा

विज्ञापन
कछवा। प्रापर्टी डीलर राजदेव यादव हत्याकांड के मामले में कछवां पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। इस मामले में दो लोगों को नामजद कराया गया है जबकि एक बदमाश को अज्ञात बताया गया है। कछवां थाना क्षेत्र के खैरा टकेसरी माई मंदिर के पास स्थित एक शराब की दूकान के बाहर डोमनपुर गांव निवासी प्रापर्टी डीलर राजदेव यादव की शुक्रवार की शाम अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

डोमनपुर गांव निवासी राजदेव यादव (28) दूूध का व्यापार करता था। इसके अलावा प्रापर्टी डीलिंग भी करता था। शुक्रवार शाम कछवां के खैरा टकेसरी माई मंदिर के पास स्थित एक अंग्रेजी शराब की दुकान पर बियर लेने गया था। जहां मोनू सिंह पुत्र रमाशंकर सिंह व विवेक सिंह पुत्र अशोक सिंह निवासी तिलगा कुछ लोगों के साथ पहले से दूकान में बैठकर शराब पी रहे थे। जैसे ही राजदेव दूकान में बीयर लेने पहुंचा कि किसी बात को लेकर मोनू सिंह व विवेक सिंह तथा राजदेव के बीच विवाद होने लगा। मामला बढ़ने पर मोनू व विवेक राजदेव को पकड़कर दुकान के बाहर ले आए और पिस्टल से उसके पेट में गोली मार दी। गोली लगते ही वह लहूलूहान होकर जमीन पर गिरकर तड़पने लगा। घटना के बाद आरोपी बाइक लेकर भाग निकले। चर्चा है कि हत्यारोपी का राजदेव से जमीन की खरीद फरोख्त को लेकर विवाद चल रहा था। यह भी चर्चा है कि राजदेव वर्ष 2015 में बीडीसी का चुनाव लड़ा था जिसको लेकर कुछ लोगों से उसकी चुनावी रंजिश चल रही थी। इसमें भी उसकी हत्या कराई जा सकती है। पुलिस हर पहलू को देखकर जांच यआगे बढ़ा रही है। लोगों की माने तो हत्या करने वाले बदमाश बनारस के रहने वाले हैं। काफी मनबढ़ भी बताए जा रहे है। कहा जा रहा है कि वे राजदेव के परिचित भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed