फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   मां की मौत से मासूम बच्चे हुए अनाथ

मां की मौत से मासूम बच्चे हुए अनाथ

Sat, 20 Apr 2019 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
मां की मौत से मासूम बच्चे हुए अनाथ
अहरौरा। भाई के तिलक समारोह में शामिल होने गुरुवार को पति और बच्चों संग बाइक से सोनभद्र जिले के बहुअरा गांव जा रही महिला घायल महिला की गुरुवार की देर रात वाराणसी के सर सुंदर लाल चिकित्सालय में उपचार के दौरान मौत हो गई। मासूमों को संभालने के साथ घायल पति शिवदत्त अपने जख्मों को भूलकर दोनाें बच्चों को संभालने में जुटा रहा।
विज्ञापन

सोनभद्र जिले के बहुअरा गांव निवासी देव प्रसाद की पुत्री अनीता की शादी पांच वर्ष पूर्व क्षेत्र के ममनिया गांव निवासी शिवदत्त के साथ हुई थी। उसके दो बच्चे तीन वर्षीय पुत्र आर्यन और एक वर्षीय पुत्री आंचल है। गुरुवार को अनीता पति और बच्चों संग तिलक समारोह में शामिल होने बहुअरा जा रही थी। बिल्लो कुंड के समीप पीछे से आ रही स्कार्पियो से धक्का लग जाने की वजह से बाइक चला रहे शिवदत्त और अनीता संग दोनों बच्चे भी गिरकर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अहरौरा सीएचसी पहुंचाया जहां अनीता की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे सर सुंदर लाल चिकित्सालय भेज दिया जहां उपचार के दौरान देर रात उसने दम तोड़ दिया। अनीता की मौत के बाद दोनों मासूमाें के सिर से मां का साया हमेशा के लिए हट गया। घायल शिवदत्त कभी अपने जख्मों को देख रहा था तो कभी मासूमों को निहार रहा था। बच्चों को संभालने की चिंता उसके चेहरे से झलक रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed