फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   लेखपाल की शिकायत करना किसान को महंगा पड़ा

लेखपाल की शिकायत करना किसान को महंगा पड़ा

Mon, 11 Feb 2019 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Feb 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
लेखपाल की शिकायत करना किसान को महंगा पड़ा
मड़िहान। थाना क्षेत्र के जमुई गांव में प्रधानमंत्री किसान निधि सम्मान योजना के तहत किसानों का शपथ पत्र भरवाते समय लिए जा रहे सुविधा शुल्क का एक व्यक्ति ने वीडियो बना लिया। आरोपी पर कार्रवाई करने के लिए जब शिकायतकर्ता ने जिलाधिकारी को मामले से अवगत कराया तो पुलिस उसे ही उठा ले गई। पूछताछ करने के बाद सुबह छोड़ दिया। फिलहाल अभी तक आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत हल्का लेखपाल की ओर से जमुई गांव में कैंप लगाकर पात्र किसानों का फार्म शपथपत्र भरवाया जा रहा था। इसी बीच तथाकथित कुछ दलाल अपात्र किसानों को योजना का लाभ दिलाने के नाम पर पैसा ऐंठ रहे थे। इसकी जानकारी होने पर गांव के एक व्यक्ति ने दलालों की ओर से लिए जा रहे पैसे का वीडियो क्लिप तैयार कर शनिवार को जिलाधिकारी से शिकायत कर दी। पुलिस को जानकारी हुई तो उसने देर रात क्लिप बनाने वाले किसान को दबोच लिया। उसको रात भर हवालात में रखा और सुबह छोड़ा गया। स्थानीय गांव निवासी मंगल प्रजापति ने पैसा लेने का वीडियो बना लिया था। चर्चा है कि वह फोनकर डीएम से कार्रवाई की मांग करने लगा। इस संबंध में पूछे जाने पर उपजिलाधिकारी सविता यादव ने बताया कि किसी भी किसान को कोई पैसा नहीं देना है। यदि शिकायत होगी तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed