{"_id":"5c17efe4bdec22569b2ef6eb","slug":"181545072612-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने आत्महत्या करने का किया प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक ने आत्महत्या करने का किया प्रयास
Updated Tue, 18 Dec 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
ड्रमंडगंज। स्थानीय चौकी क्षेत्र के देवहट गांव निवासी एक युवक ने पारिवारिक कलह के कारण सोमवार को फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। ग्रामीणों की सूझबूझ से उसे बचा लिया गया। ग्रामीणों ने उसे आनन फानन पीएचसी हलिया भर्ती कराया।
जानकारी के अनुसार देवहट गांव निवासी हेमंत पांडेय उर्फ सोनू पांडेय (35) ने सोमवार को गृह कलह के कारण अपने पक्के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। जैसे ही इस बात की जानकारी पड़ोसियों को हुई, घर के छत पर चढ़कर रस्सी को काटकर युवक को नीचे उतरा और उसे उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ड्रमंडगंज ले गए। यहां उसका उपचार चल रहा है। इस संबंध में चौकी प्रभारी ड्रमंडगंज अजीत कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि परिजनों द्वारा जानकारी नहीं दी गई है। पता चला है कि पारिवारिक कलह के कारण युवक ने आत्महत्या का प्रयास किया है। उसे पड़ोसियों के सहयोग से बचा लिया गया।
विज्ञापन
युवक ने आत्महत्या करने का किया प्रयास