फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   बीजेपी के पूर्व सांसद व चौकी इंचार्ज के बीच हुए विवाद की जांच दोरागा को सौंपा गया

बीजेपी के पूर्व सांसद व चौकी इंचार्ज के बीच हुए विवाद की जांच दोरागा को सौंपा गया

Sun, 20 May 2018 10:52 PM IST
Updated Sun, 20 May 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
बीजेपी के पूर्व सांसद व चौकी इंचार्ज के बीच हुए विवाद की जांच दोरागा को सौंपा गया
मिर्जापुर। शहर कोतवाली में पहुंचकर धोखाधड़ी के एक आरोपी को छुड़ाने का प्रयास करने के आरोप में भाजपा के पूर्व सांसद रामसकल समेत आठ लोगों के खिलाफ शुक्रवार की रात कोलवाली में दर्ज किए गए मुकदमे की जांच कोतवाली के एक वरिष्ठ उपनिरीक्षक को सौंपी गई। वे जांच कर अपनी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपेंगे। उधर, पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार कल्लू और दशरथ का चालान करते हुए उन्हें जमानत पर छोड़ दिया।
विज्ञापन

भाजपा के पूर्व सांसद रामसकल पर आरोप है कि शुक्रवार की रात शहर कोतवाली में पहुंचकर पूछताछ के लिए हिरासत में लिए गए फतहां निवासी कल्लू व दशरथ चौहान को अपना कार्यकर्ता बताते हुए उसे तत्काल छोड़ने का दबाव बनाया। आरोपी के नहीं छोड़ने पर फतहां चौकी इंचार्ज अश्वनी त्रिपाठी से गाली गलौज की। आरोपी को नहीं छोड़ने पर चौकी इंचार्ज को देख देने की धमकी देते हुए चले गए। घटना के बाद फतहां चौकी इंचार्ज अश्वनी त्रिपाठी ने पूर्व सांसद रामसकल, कल्लू व दशरथ को नामजद करते हुए पांच अज्ञात के विरुद्घ आरोपी को जबरन छुड़ाने का प्रयास, गाली गलौज करने, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने समेत अन्य आरोप में मामला दर्ज करा दिया। रविवार को पूर्व सांसद प्रकरण की जांच कोवताली के एक वरिष्ठ उपनिरीक्षक को सौंपकर रिपोर्ट लगाने को कहा गया। वहीं पूर्व सांसद का कोतवाली में घुसकर पुलिसकर्मी से वाद विवाद और गाली गलौज करने का वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हुआ। पुलिस अपनी जांच में वीडियो को भी शामिल करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed