फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   पदमावत फिल्म के विरोध में राजश्री हाल में फेंका गया देर रात पेट्रोल बम

पदमावत फिल्म के विरोध में राजश्री हाल में फेंका गया देर रात पेट्रोल बम

Fri, 26 Jan 2018 01:17 AM IST
Updated Fri, 26 Jan 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
पदमावत फिल्म के विरोध में राजश्री हाल में फेंका गया देर रात पेट्रोल बम
मिर्जापुर। विवादों से घिरी पद्मावत फिल्म का प्रदर्शन गुरुवार से होने की खबर लगते ही कुछ अराजक तत्वों ने बुधवार की रात शुक्लहा तिराहे पर स्थित राजश्री पैलेस के परिसर में पेट्रोल बम फेंक कर दहशत फैलाने का काम किया। पेट्रोल बम सिनेमा हाल के बाहर ही गिरने से बड़ा हादसा होने से बच गया। सिनेमाहाल मालिक की सूचना पर पुलिस ने रात में ही मौके का निरीक्षण किया। सिनेमा हाल के प्रबंधक की पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस घटना के चलते गुरुवार को कड़ी सुरक्षा के बीच इस सिनेमाहाल में सिर्फ दो शो में पद्मावत दिखाई गई। विवाद के भय से सिर्फ सौ लोगों ने फिल्म देखी।
विज्ञापन

शुक्लहा तिराहे पर स्थित राजश्री पैलेस के परिसर में पद्मावत फिल्म के प्रदर्शन के विरोध में अराजकतत्व ने बुधवार की रात करीब 11 बजे पेट्रोल बम फेंक दिया। पेट्रोल बम सिनेमाहाल के बरामदे में गिर जिससे कोई नुकसान नहीं हुआ। तेज धमाका सुनकर सिनेमा हाल के अंदर सुरक्षा में तैनात गार्ड निकले तो देखा कि एक स्थान पर कुछ जल रहा है। पास जाकर देखा तो बोतल टूटी हुई पड़ी थीं। आसपास पेट्रोल बिखरा था। यह देख उसने पेट्रोल बम होने की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। जानकारी होते ही देेहात कोतवाली पुलिस पहुंची और छानबीन किया लेकिन आसपास कोई नहीं मिला। पुलिस ने सिनेमा हाल के सीसी टीवी कैमरे के फुटेज को भी देखा। मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

इस घटना देखते हुए गुरुवार को राजश्री पैलेस में सीओ सदर बृजेश तिवारी के नेतृत्व में छह थाने शहर, कटरा, देहात कोतवाली के अलावा विंध्याचल, पड़री, चील्ह, जिगना की पुलिस और एक प्लाटून पीएसी तैनात रही। यातायात व अग्निशमन कर्मचारी भी सक्रिय रहे। इस सिनेमा हाल में दो स्क्रीन लगे हैं। एक स्क्रीन पर 160 और दूसरे पर 210 समेत कुल 370 लोग फिल्म देख सकते हैं। गुरुवार को सिर्फ एक स्क्रीन पर दो शो में पद्मावत दिखाई गई। पहले दिन सिर्फ 100 लोगों ने फिल्म देखी। सिनेमा हाल के मालिक नीरज अग्रवाल ने बताया पहले दिन सिर्फ 160 सीटों वाले स्क्रीन पर दो शो में फिल्म चलाई गई है जबकि दूसरे को बंद रखा गया। उन्होंने जनता से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने बताया कि नगर मजिस्ट्रेट ने पद्मावत फिल्म नहीं चलाने के लिए कहा है। हमने उन्हें आश्वस्त किया है कि यह जिला शांत है इससे कोई माहौल नहीं बिगड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने कहा कि पुलिस किसी भी स्थिति से निबटने के लिए तैयार है। अगर कोई कानून व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास किया तो उसके विरुद्घ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed