फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   युवक का द्वार पर मिला खून से लतपत शव, हत्या की आशंका

युवक का द्वार पर मिला खून से लतपत शव, हत्या की आशंका

Tue, 28 Nov 2017 12:26 AM IST
Updated Tue, 28 Nov 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
युवक का द्वार पर मिला खून से लतपत शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के पहाड़ी गांव निवासी एक युवक का उसके ही घर के द्वार पर शव मिलने पर सनसनी फैल गई। परिवार के लोगों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पहाड़ी गांव निवासी नन्हेलाल (30) मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था। रविवार की सुबह वह बाजार में मजदूरी करने गया था। शाम पांच बजे घर लौटा और चाय पीने के बाद करीब छह बजे दोबारा फिर घर से बाहर घूमने के लिए चला गया। इसके बाद नहीं लौटा। सोमवार की सुबह करीब चार बजे भोर उसकी पत्नी गीता देवी की नींद खुली तो शौच जाने के लिए दरवाजा खोला। द्वार पर पति का शव पड़ा देख शोर मचाने लगी। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों के अनुसार नन्हेलाल के आंख के पास चोट के निशान थे। इससे लग रहा था कि किसी नुकीली वस्तु से उसके आंख पर प्रहार किया गया है। परिवार के लोगों का कहना है कि नन्हें रात में गांव दूसरी बस्ती अक्सर आता-जाता था। वह रात में भी वहीं गया था। बस्ती के पास ही पहाड़ पर जुआरियों का जमावड़ा होता है। वहीं नशेड़ी भी एकत्रित होंते हैं। संभव है कि उसका उनसे विवाद हुआ, जिसके चलते उसे गंभीर रूप से मारपीट दिया गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची देहात कोतवाली पुलिस छानबीन कर लौट गई।
विज्ञापन


एक युवक का शव उसके ही घर के द्वार पर मिला है। चेहरे पर चोट के निशान भी हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ होगी कि उसकी हत्या की गई है या किसी अन्य वजह से उसकी मौत हुई है। बृजेश तिवारी, क्षेत्राधिकारी सदर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed