{"_id":"596bb9c54f1c1b4c768b4691","slug":"181500232133-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीपीएस सिस्टम के चलते 24 घंटे में चोरी हुई बोलेरो कौसांबी से बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जीपीएस सिस्टम के चलते 24 घंटे में चोरी हुई बोलेरो कौसांबी से बरामद
Updated Mon, 17 Jul 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। वाहनों में जीपीएस सिस्टम लगाना कितना जरूरी है यह रविवार को 24 घंटे के अंदर कटरा कोतवाली के नटवां से चोरी की गई बोलेरो कौशांबी जिले के मंजनपुर से बरामद होने के बाद पता चलता है। पुलिस ने जीपीएस सिस्टम की वजह से बोलेरो बरामद होने पर सभी वाहन मालिकों से अपने अपने वाहनों में जीपीएस सिस्टम लगवाने को कहा है। बरामद वाहन को पुलिस मिर्जापुर ला रही है। पुलिस ने चोरों के खिलाफ वाहन चोरी का मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश कर रही है।
नटवीर चौराहा मोहल्ला निवासी प्रकाश मौर्या पुत्र अशोक मौर्या की बोलेरो उनके द्वार पर खड़ी थी। रात करीब दो बजे उनकी नींद खुली तो वह बाहर निकले। देखा कि उनकी बोलेरो द्वार से गायब है। बोलेरो गायब देख वह भौचक्के रह गए। पूरी रात खोजबीन करने के बाद जब बोलेरो नहीं मिली तो सुबह सात बजे कटरा कोतवाल श्रीकांत राय को घटना से अवगत कराया। बताया कि उनका वाहन चोरी हो गया है लेकिन उसमें जीपीएस सिस्टम लगा है इसलिए उसका पता लगाया जा सकता है।
जानकारी होते ही कोतवाल ने सक्रियता दिखाते हुए गाड़ी को ट्रैस करना शुरू कर दिया। इसी बीच पता चला कि वाहन कौशांबी की ओर जा रही है। जानकारी मिलते ही उन्होंने तत्काल कौशांबी जिले की पुलिस को वायरलेस कराते हुए घटना की सूचना दे दी। सूचना मिलते ही सुबह दस बजे कौशांबी पुलिस ने वाहन चेकिंग शुरू कर दी। पुलिस द्वारा चेकिंग करते देख वाहन चोर गाड़ी को मंजनपुर थाना क्षेत्र के मंजनपुर बाजार में छोड़ कर फरार हो गए। पुलिस सड़क किनारे खड़े वाहन को बरामद कर मिर्जापुर पुलिस को सूचना दे दी।