फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   19 पर विद्युत चोरी का मुकदमा

19 पर विद्युत चोरी का मुकदमा

Sat, 10 Mar 2018 11:56 PM IST
Updated Sat, 10 Mar 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
19 पर विद्युत चोरी का मुकदमा
राजगढ़। क्षेत्र के 19 उपभोक्ताओं पर पुलिस परिवर्तन दल ने राजगढ़ के विद्युत उपकेंद्र से संचालित खोराडीह फीडर के आधा दर्जन गांवों में छापा मारकर मड़िहान थाने में विद्युत चोरी का मुकदमा दर्ज कराया। कार्रवाई से विद्युत उपभोक्ताओं में हड़कंप मचा हुआ है। राजगढ़ के अवर अभियंता राकेश कुमार मिश्र के साथ वाराणसी के विद्युत चोरी पकड़ने वाली पुलिस परिवर्तन दल के चार सदस्यीय टीम ने खोराडीह फीडर के खटखरिया, खोराडीह, सेमरा बारहो, चित विश्राम, तालर के कुल 19 उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत चोरी एवं बकाए में विजली काटने के बाद विद्युत चोरी में धारा 135,138 के तहत मड़िहान थाने में मुकदमा दर्ज कराकर करवाई की। इससे विद्युत चोरी करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। अवर अभियंता आरके मिश्र ने बताया कि यह अभियान एक पखवाड़े तक चलेगा। बकाएदार अभी तक अपना विद्युत बिल न जमा किए हो अविलंब करें अन्यथा मुकदमा दर्ज कराकर कार्यवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed