{"_id":"5a7b45ca4f1c1b91268b8e8b","slug":"171518028234-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धू धू कर जला पड़ा, एक बालिका और सौ बकरिया जलकर मरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धू धू कर जला पड़ा, एक बालिका और सौ बकरिया जलकर मरी
Updated Thu, 08 Feb 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मड़िहान। थाना क्षेत्र के दाती गांव में बुधवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक मड़हे में आग की घटना में एक किशोरी समेत 100 बकरियों की झुलसने से मौत हो गई। तेज हवा चलने के कारण आग की ऊंची लपटे उठने लगी जिसे देखकर गांव में अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। पानी की कमी होने के कारण ग्रामीणों को काफी दिक्कत हुई। इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई। मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने घंटों मशक्कत करने के बाद आग बुझाई। मड़िहान पुलिस ने मड़हे को हटवा कर बालिका के शव को बाहर निकलवा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा ।
दांती गांव निवासी सुभाष पाल की 13 वर्षीया पुत्री प्रीति समेत तीन बच्चे एक मड़हे के नीचे सब्जी बनाने के लिए सेम तोड़ रहे थे। इसी दौरान अबूझ हाल में मड़हे में आग लग गई। आग लगते ही बच्चे शोर मचाने लगे। देखते ही देखते ही पूरे मड़हे में आग फैल गई। मड़हा धू-धू कर जलने लगा। मड़हे में बंधी लगभग 200 बकरियां भागने का प्रयास करने लगी। किसी तरह सेम तोड़ रहे दो बच्चे तो वहां से भागने में कामयाब हो गए लेकिन प्रीति बीच में फंसने के कारण नहीं भाग गई। जब तक वह बाहर निकलती तब तक जलता हुआ मड़हा उसके ऊपर गिर पड़ा। इससे उसकी झुलस कर मौत हो गई। उसके साथ ही मड़हे में बंधी लगभग सौ बकरियां किसी तरह बाहर आ गईं लेकिन सौ की गंभीर रूप से झुलसने के चलते मौत हो गई। उधर धू-धू कर जल रहे मड़हे की खबर लगते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया। सभी घटना स्थल पर भाग कर आग बुझाने के लिए पहुंचे लेकिन पानी नहीं होने के कारण वह मूकदर्शक बन रहने के लिए मजबूर रहे। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने आग पर काबू पाया ।