{"_id":"5a78a0ea4f1c1bb1208b7800","slug":"171517854954-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ताओं ने डीएम से मिलकर स्टांप वेंडर की समस्या से कराया अवगत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अधिवक्ताओं ने डीएम से मिलकर स्टांप वेंडर की समस्या से कराया अवगत
Tue, 06 Feb 2018 12:21 AM IST
Updated Tue, 06 Feb 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
गुमटी जलाने के विरोध में डीएम को ज्ञापन देने पहुंचे अधिवक्ता
Link Copied
मिर्जापुर। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन संघ के अध्यक्ष रतन मिश्रा के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने सोमवार को जिलाधिकारी से मिलकर कचहरी के स्टांप वेंडरों की समस्या से अवगत कराया। कहा कि सुरक्षा न होने के कारण उनकी दुकानों में बार बार चोरी हो रही है। यहीं नहीं उनकी दुकानों में आग भी लगा दी जा रही है। इससे उनके सामने रोजी रोटी की समस्या खड़ी हो गई है। इसलिए कचहरी परिसर में एक सुरक्षा कर्मी को तैनात करने की मांग की। अधिवक्ताओें ने कहा कि स्टांप वेंडरों ने गुमटी में स्टांप बेचकर किसी तरह अपनी रोजी रोटी चला रहे हैं, लेकिन पिछले कुछ महीनों से इनकी गुमटियों में लगातार चोरियां हो रही हैं। यहीं नहीं रविवार की रात तो दिलीप पाठक के गुमटी में आग भी लगा दी गई। इससे उसका सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। कहा कि पूरे कचहरी परिसर में सुरक्षा नहीं होने के कारण नशेड़ी, जुआड़ी आदि किस्म के लोग आते जाते रहते हैं। जो अब नुकसान पहुंचा रहे हैं। इसलिए वहां एक सुरक्षा कर्मी की तैनात कर दिये जाएं जिससे कचहरी परिसर सुरक्षित रहे। इस दौरान अभय चंद्र पाठक, पीड़ित दिलीप पाठक स्टांप वेंडर,कौशल त्रिपाठी, अजय दूबे, रवि तिवारी, अजय मालवीय आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।