{"_id":"5a5118be4f1c1b37198b5492","slug":"171515264190-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राचीन मंदिर से चोरी हुई डेढ़ करोड़ की अष्टधातु की मूर्ति","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्राचीन मंदिर से चोरी हुई डेढ़ करोड़ की अष्टधातु की मूर्ति
Updated Sun, 07 Jan 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिगना। विंध्याचल थाना क्षेत्र के नीबी गहरवार गांव में गंगा घाट स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर के दरवाजे की शुक्रवार की रात कुंडी काटकर चोर श्री राम की अष्टधातु की मूर्ति चुरा ले गए। करीब डेढ़ फीट की यह मूर्ति बेशकीमती बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मूर्ति चोरी की जानकारी होने पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर में जुटे थे।
क्षेत्र के नीबी गहरवार गांव स्थित हनुमान मंदिर सौ साल पुराना है। इसमें भगवान राम की अष्टधातु की करीब डेढ़ फीट की मूर्ति स्थापित की गई थी। प्रतिदिन की भांति शुक्रवार की रात मंदिर के पुजारी पूजा अर्चना करने के बाद रात को दरवाजा बंद कर सोने चले गए। देर रात चोर गंगा घाट मंदिर के दरवाजा का कुंडी काट कर उसमें विराजमान भगवान राम की वेशकीमती अष्टधातु की मूर्ति उठा ले गए। सुबह जब मंदिर के पुजारी विंद्रादास जी महराज मंदिर का ताला खोलने गए तो देखा कि कुंडी टूटी हुई है। श्रीराम की अष्टधातु की मूर्ति गायब है। उन्होंने तत्काल पुलिस को घटना की सूचना दी । ग्राम प्रधान आंनद सिंह उर्फ गुड्डू सिंह ने भगवान राम की मूर्ति बरामद करने तथा चोर को पकड़ने की मांग की है ।