{"_id":"59cd42574f1c1bc8538b4ee6","slug":"171506624087-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आकर दो की मौत दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन की चपेट में आकर दो की मौत दो घायल
Updated Fri, 29 Sep 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। जिले के कटरा, विंध्याचल तथा चुनार में ट्रेन की चपेट में आने और गिर कर एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला चिकित्सालय में पहुंचाया।
कटरा कोतवाली क्षेत्र के छोटा मिर्जापुर निवासिनी शकुंतला देवी (25) पत्नी शंकर गुरुवार की सुबह अपनी देवरानी के साथ शौच के लिए रेलवे लाइन किनारे गई थी। वह रेलवे लाइन पार कर रही थी, इसी दौरान किसी ट्रेन की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। देवरानी की सूचना पर पहुंचे परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। दूसरी घटना इसी थाना क्षेत्र के ओझला पुल के पास की है। सुबह रेलवे कर्मियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक शव देखा। उसके पास मिले आधार कार्ड के अनुसार उसकी पहचान रामलखन सोनी (45) निवासी गया बिहार के रूप में हुई। पुलिस का अनुमान है कि वह विंध्याचल दर्शन पूजन करने आया होगा। लौटते समय ट्रेन से गिर कर उसकी मौत हो गई। पुलिस परिवार के लोगों को सूचना दे चुकी है। तीसरी घटना विंध्याचल में हुई। ओसिया उन्नाव निवासी आनंद कुमार (25) पुत्र शिवकुमार गुरुवार की सुबह ट्रेन से गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। वह ट्रेन से कैसे गिरा इसके बारे में किसी को पता नहीं है। चौथी घटना चुनार इलाके की बताई जा रही है। यहां भी ट्रेन से गिर कर 30 वर्षीय एक युवक घायल हो गया।