फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   ग्रामीणों ने प्रधानपति पर लगाया आवास में धन उगाही का आरोप

ग्रामीणों ने प्रधानपति पर लगाया आवास में धन उगाही का आरोप

Fri, 15 Feb 2019 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों ने प्रधानपति पर लगाया आवास में धन उगाही का आरोप
कछवां। क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में जिला विकास अधिकारी के निर्देश पर ग्राम प्रधान पर लगाए गए आरोपों की जांच पड़ताल की गई। बुधवार को गांव पहुंचे ब्लॉक कोऑर्डिनेटर सहित 4 सदस्यीय टीम के सामने भारी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों ने प्रधान पर आवास बनवाने के नाम पर 20 से 30 हजार रुपए लिए जाने का आरोप लगाया। इतना ही नहीं, ग्रामीणों ने पहुंची टीम को लिखित रूप से भी अवगत कराया।
विज्ञापन

तुलसीराम पुत्र स्वर्गीय सरजू प्रसाद समेत अन्य ग्रामीणों ने लिखित रूप से ब्लॉक कोऑर्डिनेटर प्रतीक्षा सिंह को शिकायती पत्र सौंपा। इसी प्रकार कई ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पति के ऊपर रुपए लेकर आवास बनवाने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने कहा कि शासन व प्रशासन इस मामले में भले ही मुस्तैद हैं पर बिचौलिए पूरी तरह से हावी हैं। ऐसे लोगों के चलते ही गांव के गरीब ग्रामीण आज भी टूटे-फूटे झुग्गी झोपड़ियों में रहने को मजबूर है। इस दौरान ब्लॉक कोवार्डिनेटर प्रतिक्षा सिंह, सोशल कोआर्डिनेटर अशोक कुमार शास्त्री, शिवप्रसाद जायसवाल व भरत सिंह समेत भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed