फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   दिन दहाड़े बदमाशों ने वन विभाग के पत्र वाहक से लूटे 40 हजार

दिन दहाड़े बदमाशों ने वन विभाग के पत्र वाहक से लूटे 40 हजार

Thu, 20 Jul 2017 01:06 AM IST
Updated Thu, 20 Jul 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
दिन दहाड़े बदमाशों ने वन विभाग के पत्र वाहक से लूटे 40 हजार

विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर के रमईपट्टी स्थित पंजाब नेशनल बैंक से रुपया निकाल कर ड्रमंडगंज जा रहे वन विभाग के एक कर्मचारी से बाइक सवार बदमाशों ने कटरा कोतवाली के बथुआ तिराहेे के पास 40 हजार रुपया लूट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश भाग निकले। घटना की खबर लगते ही इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते पहुंची पुलिस छानबीन करने में जुट गई है। भुक्तभोगी की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विंध्याचल थाना क्षेत्र के बबुरा रघुनाथ सिंह गांव निवासी नंदलाल ड्रमंडगंज में वन रेंज का पत्र वाहक है। बुधवार की दोपहर वह शहर कोतवाली क्षेत्र के रमईपट्टी स्थित पंजाब नेशनल बैंक से पैसा निकालने आया था। बैंक से 40 हजार रुपया निकाल कर वह ड्रमंडगंज जा रहा था। रमईपट्टी तिराहे से ई रिक्शा पकड़ कर कटरा कोतवाली क्षेत्र के संगमोहाल पहुंचा। वहां से पैदल ही बथुआ तिराहा सेप्टन मिल की ओर बढ़ा तभी बाइक पर सवार बदमाश पहुंचे और उसके हाथ से बैग लूट कर भाग निकले। बदमाशों को बैग लेकर भागते देख नंदलाल शोर मचाने लगा। शोर सुनकर तिराहे पर मौजूद लोगों ने बदमाशों का पीछा किया लेकिन कोई उसे पकड़ नहीं पाया। घटना की सूचना कटरा कोतवाली पुलिस को देने पर कोतवाल श्रीकांत राय मौके पर पहुंचे और छानबीन में जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed