फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   सराफा हत्याकांडा की जांच के लिए पहुंचे एडीजी जोन वाराणसी

सराफा हत्याकांडा की जांच के लिए पहुंचे एडीजी जोन वाराणसी

Sat, 08 Jun 2019 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
सराफा हत्याकांडा की जांच के लिए पहुंचे एडीजी जोन वाराणसी
चील्ह। थाना क्षेत्र के पुरजागिर के पास गोली मारकर सराफा व्यवसायी की हत्या और लूट मामले में शुक्रवार को एडीजी जोन वाराणसी पीवी रामाशास्त्री ने घटना स्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। इसके बाद सराफा व्यवसायी के दुकान पर पहुंचकर लोगों से जानकारी ली। मृतक के घर पहुंच कर परिजनों को ढांढस बंधाते हुए हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इससे पहले सुबह पुलिस सुरक्षा में शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार कराया गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के पुरजागिर गांव निवासी 46 वर्षीय संतोष यादव की पुरजागिर- कंपनीघाट मार्ग पर ओम शांति ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। प्रतिदिन की भांति वह गुरुवार की रात पौने आठ बजे के करीब बाइक से घर जाने के लिए निकले थे। बाइक सवार तीन बदमाशों ने दुकान का पीछा कर सूर्या कार्पेट कंपनी के पास गोली मारकर हत्या कर दी और उसका गहने और नगदी से भरा बैग लेकर फरार हो गए। एएसपी सिटी प्रकाश स्वरूप पांडेय के निर्देश पर थाना प्रभारी धनंजय पांडेय मृतक के भाई विनोद यादव की तहरीर पर लूट और हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन कर रहे हैं। शुक्रवार की सुबह हत्याकांड की जांच करने एडीजी जोन वाराणसी पीवी रामाशास्त्री, डीआईजी पीयूष श्रीवास्तव के साथ पुरजागिर स्थित उसके दुकान पर पहुंचे। वहां लोगों से पूछताछ के बाद घटना स्थल का निरीक्षण किया और परिजनों से बात कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद थाने पहुुंचे एडीजी जोन ने एक सीओ को मामले का खुुलासा न होने पर क्षेत्र में रहकर पड़ताल करने का निर्देश दिया। साथ ही मार्ग पर लगे सीसीटीवी की पड़ताल करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed