फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   सो रही महिला की नुकीले हथियार से वार की हत्या

सो रही महिला की नुकीले हथियार से वार की हत्या

Wed, 29 May 2019 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
सो रही महिला की नुकीले हथियार से वार की हत्या
अदलहाट। थाना क्षेत्र के पथरौरा गांव में सोमवार की रात घर के बाहर सो रही महिला के सिर पर नुकीले हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया गया। सुबह जब बगल की चारपाई पर सो रही पुत्री उठी तो मां को मृत देखा। महिला के सिर खून निकलता देखकर उसने शोर मचाया। शोर सुनकर अन्य परिजन और ग्रामीण इकट्ठा हो गए। सूचना पर थाना पुलिस सहित सीओ चुनार हितेंद्र कृष्ण मौके पर पहुंचे और जांच की। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी 42 वर्षीय भागीरथी सोनकर पत्नी स्व. मुन्ना सोनकर का परिवार चार वर्ष पूर्व गरौड़ी गांव में रहता था। रोड चौड़ीकरण होने पर उन्हें पथरौरा गांव में जमीन पट्टा पर मिली। उसके बाद परिवार पथरौरा गांव में रहा रहा है। सोमवार की रात 10 बजे परिवार के सभी लोग खाना खाकर सोने चले गए। घर के बाहर एक चारपाई पर भागीरथी सोनकर और दूसरी चारपाई पर उसकी बेटी 17 वर्षीय पूनम और 22 वर्षीय भतीजा साजन सो रहा था। रात में किसी ने नुकीले हथियार से हमला कर भागीरथी की हत्या कर दी। सुबह पुत्री पूनम सोकर जब उठी तो मां के सिर से खून निकलता देख शोर मचाने लगी। शोर सुनकर परिजन और ग्रामीण इकट्ठा हो गए। घटना की सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार वर्मा मौके पर पहुंचे और जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ चुनार हितेंद्र कृष्ण भी मौके पर पहुंच कर परिजनों से पूछताछ की। सीओ चुनार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही हत्यारों की गिरफ्तारी कर मामले का खुुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed