{"_id":"5c5f275dbdec224bf101ff18","slug":"151549739869-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को गोली मारने वाले प्रधान पुत्र गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक को गोली मारने वाले प्रधान पुत्र गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हलिया। थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव निवासी मोबीन को गोली मारकर घायल करने वाले प्रधान पुत्रों को हलिया पुलिस ने शनिवार की सुबह उनके घर महेशपुर से गिरफ्तार कर लिया। बाद में न्यायालय में पेश करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया। काफी देर तक पूछताछ करने के बाद पुलिस घटना में इस्तेमाल किए गए पिस्टल को बरामद नहीं कर पाई है।
महेशपुर गांव निवासी रूहूल इस्लाम पुत्र नजमुल इस्लाम नामक युवक को छह फरवरी की रात साढ़े आठ बजे बाइक से ड्रमंडगंज बाजार की ओर जाते समय गांव के ही सामने नेशनल हाईवे पर हैंडपंप के पास पीछे से आ रहे बाइक सवारों ने ओवरटेक कर गोली मार दी थी। गोली युवक के दाहिने पैर में लगी थी। पुलिस द्वारा घायल युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज ले जाया गया था वहां से उसे चिकित्सक द्वारा जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। रात में ही घायल युवक को जिला अस्पताल से ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया था। युवक पर गोली चलने के बाद परिजनों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए महेशपुर गांव के सामने नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया था। डेढ़ घंटे बाद लोगों ने जाम समाप्त कर दिया था। घायल युवक के चचेरे भाई नईमुल्ला खां द्वारा दी गई नामजद तहरीर के आधार पर महेशपुर की प्रधान सहीदुलनिशा के पुत्र मोबीन तथा फिरोज सहित एक अन्य अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया था। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी कि शनिवार की सुबह सूचना मिली कि रूहूल को गोली मारने वाले दोनों आरोपी घर पर अपने परिवार से मिलने आए है। जानकारी होते ही पुलिस वहां पहुंची और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों से पूछताछ करने के बाद न्यायालय में पेश किया। जहां कोर्ट ने दोनों को चौदह दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया। हालांकि अभी तक घटना में इस्तेमाल किए गए पिस्टल को बरामद नहीं कर पाई है।