फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   दस रूपया नहीं दिया तो टोल प्लाज के कर्मियों ने राहगीरों को दौड़ा दौड़ा कर पीटा

दस रूपया नहीं दिया तो टोल प्लाज के कर्मियों ने राहगीरों को दौड़ा दौड़ा कर पीटा

Wed, 25 Jul 2018 11:44 PM IST
Updated Wed, 25 Jul 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
दस रूपया नहीं दिया तो टोल प्लाज के कर्मियों ने राहगीरों को दौड़ा दौड़ा कर पीटा
अदलहाट। थाना क्षेत्र के वाराणसी शक्तिनगर राजमार्ग पर स्थित फत्तेपुर टोल प्लाजा पर बुधवार की शाम साढ़े छह बजे लखनिया दरी से वाराणसी जा रहे सैलानियों से पथकर के लेनदेन के दौरान दस रुपया कम होने पर टोल प्लाजा कर्मियों ने सैलानियों को दौड़ा कर पीटा। टोल प्लाजा के कर्मचारियों की दंबगई को देखकर ग्रामीणों आक्रोशित हो गए और कर्मियों की भी पिटाई कर दी। मारपीट की इस घटना में सैलानियों सहित आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

वाराणसी के भोजूबीर निवासी चार व्यक्ति अपने वाहन से लखनियादरी शैल करने गये थे। वापस वाराणसी जाते समय टोल प्लाजा पर पहुंचे कि टोल कर्मी ने सत्तर रुपये की मांग की। सैलानीयों के पास साठ रुपया था। उनका कहना था कि दस रुपया एटीएम कार्ड से ले लीजिए। लेकिन टोलकर्मी दस रुपया नकद मांग रहे थे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। बात इतना बढ़ गया कि टोल कर्मी एक जुट होकर सैलानियों पर टूट गये। सैलानियों को खेत में दौड़ा दौड़ा कर मारते देख ग्रामीणों से नहीं देखा गया। सैलानियों के बचाव के लिए ग्रामीण भी मारपीट पर उतर गए। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिह को देखते ही टोलकर्मी भाग निकले। मौके पर तीन सैलानी के घायल के साथ उनके वाहन का शीशा टूटा हुआ था। घायल सैलानी को वाहन सहित थाने भेजा गया। परंतु वे थाने नहीं आए। किसी का नाम पता नहीं चल पाया। समाचार लिखे जाने तक टोल प्लाजा कर्मी भी थाने नहीं आये थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed