{"_id":"5a9d8adc4f1c1b28428b8b0a","slug":"151520274140-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आकर वृद्घ की मौत, साले की बेटी घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन की चपेट में आकर वृद्घ की मौत, साले की बेटी घायल
Updated Mon, 05 Mar 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर रविवार की रात रेल ट्रैक पार करते समय राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से विंध्याचल के गोड़सर सरपत्ती निवासी वृद्ध मुरारी लाला मौर्य (65) की मौत हो गई जबकि उसके रिश्ते की एक महिला आरती (32) घायल हो गई। दोनों रिश्ते के अन्य लोगों के साथ इलाहाबाद के कड़ेमानिकपुर में दर्शन पूजन के बाद लौटे थे। जीआरपी ने घायल का उपचार करवाकर छोड़ दिया जबकि वृद्ध के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विंध्याचल थाना क्षेत्र के गोड़सर सरपत्ती गांव के निवासी मुरारी लाल मौर्या (65) कटरा कोतवाली क्षेत्र के नकहरा निवासी अपने साले की पत्नी फूलमनी और उसकी बेटी आरती और बेटा रणजीत समेत अन्य कुछ लोगों को इलाहाबाद के सिराथू स्थित कड़ेमानिकपुर में मां का दर्शन पूजन कराने तीन मार्च को ले गए थे। रविवार की सुबह सभी दर्शन पूजन करने के बाद शाम को इलाहाबाद से इलाहाबाद-मुगलसराय पैसेंजर पकड़कर लौटे थे। रविवार की रात करीब साढ़े दस बजे सभी मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर उतरे। यहां से नकहरा जाने के लिए सभी प्लेटफार्म संख्या दो से तीन पर जाने के लिए रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे। मुरारीलाल की सरहज समेत कुछ लोग रेलवे लाइन पार गए। मुरारीलाल तथा उनके साले की बेटी आरती प्लेटफार्म नंबर दो से तीन नंबर पर जाने के लिए ट्रैक पार कर रही थी कि अचानक नई दिल्ली से पटना जाने वाली राजधानी ट्रेन आ गई। ट्रेन की चपेट में आने से मुरारीलाल की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि उनके साले की बेटी आरती (32) पत्नी नन्हें निवासिनी दूबेनाथपुर भदोही घायल हो गई। जानकारी होने पर पहुंची जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।