फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   ईट भटठे में पत्थर से हमला कर की गई युवक की हत्या

ईट भटठे में पत्थर से हमला कर की गई युवक की हत्या

Mon, 05 Nov 2018 12:52 AM IST
Updated Mon, 05 Nov 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
ईट भटठे में पत्थर से हमला कर की गई युवक की हत्या
कछवा। थाना क्षेत्र के कनकसराय मार्ग पर गोपाल सिंह के ईंट भट्ठे के पास रविवार की सुबह 25 वर्षीय युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। उसके सिर और चेेहरे पर चोट के निशान मिले हैं, जिससे स्पष्ट है कि हत्या की गई है। राहगीरों की सूचना पर थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। दोपहर में मृतक की पहचान मझवां गांव के पत्तीकेपुरा निवासी सद्दाम हुसैन पुत्र मो. हकिम के रूप में हुई। मौके पर सीओ सदर संतोष सिंह डाग स्क्वॉड के साथ पहुंचे। डाग स्क्वाड भट्टे से सूंघते हुए बाड़ापुर की तरफ गया, इसके बाद लौट आया। प्रधानपति कपूर चंद की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक सद्दाम अड़गड़ानंद डिग्री कालेज, कछवां में बीए प्रथम वर्ष का छात्र था। साथ ही वह कालीन बुनाई का काम करता था। सद्दाम पांच भाइयों और छह बहनों में चौथे नंबर का था। पिता हकिम भी कालीन बुनकर हैं। परिजनों के अनुसार शनिवार की रात को सद्दाम खाना खाया और करीब नौ बजे मोबाइल पर बात करते बाहर निकल गया। सुबह तक सददाम नहीं आया तो उसकी खोजबीन होने लगी। इसी बीच किसी ने बताया कि कनकसराय गांव में एक लाश मिली है। परिवार के लोग वहां पहुंचे। मृतक के पिता थाने गए तो मोबाइल में फोटो देख उसकी शिनाख्त अपने बेटे सद्दाम के रूप में की। पुलिस से जुड़े सूत्रों का कहना है कि सद्दाम का पास के गांव की एक लड़की प्रेम प्रसंग था और वह रात में उससे मिलने गया था। वहीं, परिवार के लोग जल्द ही सद्दाम की शादी करने की तैयारी में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed