{"_id":"5b157cbe4f1c1b9e6e8b63df","slug":"141528134846-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टाटा सफारी अनियंत्रित होकर पलटी, छह बाराती घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टाटा सफारी अनियंत्रित होकर पलटी, छह बाराती घायल
Updated Mon, 04 Jun 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
मड़िहान में पलटी सफारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मड़िहान। बारात से वापस लौटते समय वन रेंज कार्यालय के पास सोमवार की सुबह साढ़े नौ बारातियों की टाटा सफारी ट्रक में टकराकर पलट गयी। जिसमें सवार छह से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची मड़िहान पुलिस वाहन में दबे घायलों को निकलवाकर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
बताते हैं कि चील्ह निवासी बसन्तलाल के पुत्र राजेश की शादी में सभी घोरावल गए थे। सोमवार की सुबह बारात विदाई होने के बाद घोरावल से चील्ह वापस जा रहे थे। वन विभाग से आगे बढ़े ही थे कि ट्रक से ओवरटेक करते समय सामने से एक वाहन आ गया। असंतुलित होकर सफारी ट्रक में टकरा गई और सड़क किनारे पलट गयी। सफारी में गहिया चील्ह निवासी चालक कामता प्रसाद (42), आमघाट निवासी नंदलाल (60), दुल्लर (40) गहिया, भरत लाल (50), छोटेलाल (60), कलंदर (60) तथा शेषनारायण का पुत्र शैल दस वर्ष निवासी चील्ह घायल हो गया।