फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   ट्रेन से गिरकर अधेड़ की मौत

ट्रेन से गिरकर अधेड़ की मौत

Tue, 31 Oct 2017 12:22 AM IST
Updated Tue, 31 Oct 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन से गिरकर अधेड़ की मौत

विज्ञापन
नरायनपुर। अदलहाट थाने के करहट गांव के सामने रविवार की शाम किसी ट्रेन से गिर कर एक अधेड़ की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान कराई तो उसकी शिनाख्त मिर्जापुर शहर कोतवाली क्षेत्र के वासलीगंज निवासी बसंत केशरी (43) के रूप में हुई। बसंत मुगलसराय रेलवे स्टेशन से किसी ट्रेन में बैठ कर राजस्थान किसी शादी में शामिल होने जा रहा था। चौकी इंचार्ज नरायनपुर आलोक सिंह ने बताया कि किसी ट्रेन से गिरने से बसंत केशरी के दोनो पैर कट गए थे। सूचना मिलते ही मौके पर एंबुलेंस भी पहुंच गई थी लेकिन खून अधिक निकल जाने के कारण उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अधेड़ की जेब से मिले मोबाइल के माध्यम से उसके परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।

उधर, अदलहाट थाना क्षेत्र के वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर अदलहाट बाजार स्थित गरौड़ी चौमुहानी पर सोमवार की दोपहर तीन बजे ट्रक के टक्कर से साइकल सवार एक वृद्ध की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रक और चालक को पकड़ कर कब्जे में ले लिया है।बताया जाता है कि अदलहाट थाना क्षेत्र के घुरूहूपुर गांव निवासी विजय शंकर सिंह 70 वर्ष पुत्र रामनिहोर सिंह सोमवार की दोपहर घर से अदलहाट बाजार आया था। दोपहर तीन बजे घर वापस लौटते समय गरौड़ी तिराहे पर सड़क पार करते समय अहरौरा की ओर से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दिया। टक्कर लगते ही घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर उपनिरीक्षक विनोद यादव पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed