{"_id":"59b04d9f4f1c1bf47f8b4762","slug":"141504726431-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवानिवृत अध्यापक का उचक्के 60 हजार लेकर भागे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेवानिवृत अध्यापक का उचक्के 60 हजार लेकर भागे
Updated Thu, 07 Sep 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कैलहट। नरायनपुर पोस्ट आफिस व बैंक से 60 हजार रुपया निकाल कर घर आ रहे एक सेवानिवृत अध्यापक से बाइक सवार बदमाश अदलहाट थाना क्षेत्र के पुरूषोत्तमपुर के पास पैसा छीन कर फरार हो गए। बदमाशों को पैसा लेकर भागते देख भुक्तभोगी ने शोर मचाया लेकिन कोई भी व्यक्ति बदमाशों को नहीं पकड़ पाया। भुक्तभोगी ने घटना की तहरीर अदलहाट थाने में देे दी है। घटना बुधवार की शाम चार बजे की है।
अदलहाट थाना के काशीपुर गांव निवासी मंशाराम शिक्षक के पद से सेवानिवृत हो चुके हैं। बुधवार को वह अपने पुत्र संतोष के साथ नरायनपुर स्थित डाकघर पैसा निकालने गए थे। वहां से मंशाराम ने 50 हजार रुपये निकाले। इसके बाद पास में ही बैंक से भी पैसा निकालने चले गए। उन्होंने वहां से दस हजार रुपया निकाला। दोनों स्थानों से निकाले गए 60 हजार रुपये लेकर वह अपने पुत्र के साथ घर आ रहे थे। शाम करीब चार बजे जैसे ही पिता पुत्र आटो से पुरुषोत्तमपुर उतर कर घर के जाने के लिए मुड़े कि पल्सर सवार दो युवक उनके हाथ से पैसा छीन कर भाग निकले। पुत्र के शोर मचाने पर लोगों ने बदमाशों का पीछा किया लेकिन उनको पकड़ नहीं सके।
विज्ञापन