{"_id":"5c154f9bbdec2256e657cec0","slug":"131544900507-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटा, चालक समेत दो की दबकर मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटा, चालक समेत दो की दबकर मौत
Updated Sun, 16 Dec 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
ड्रमंडगंज। हलिया थाना क्षेत्र के भटवारी गांव में शनिवार की सुबह आठ बजे खेत की जोताई करने जा रहा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर को उठाकर दोनों के शवों को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिजनों ने बताया कि भटवारी गांव निवासी भोला मौर्य (30) अपना ट्रैक्टर लेकर गांव निवासी लवलेश का खेत बोने के लिए जा रहा था। ट्रैक्टर पर धर्मेंद्र मौर्य (13) पुत्र भगवानदास भी बैठा था। ट्रैक्टर जैसे ही भटवारी गांव के पास स्थित नाले को पार कर रहा था कि मिट्टी गिली होने के कारण खिसक गई और अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें दोनों दबकर कर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर को सीधा कराते हुए दोनों को बाहर निकालकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया ले गए। यहां देखते ही चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक चालक को दो बेटियां हैं।