फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   पशु तस्करों ने सौ नंबर गाड़ी में मारा टक्कर

पशु तस्करों ने सौ नंबर गाड़ी में मारा टक्कर

Tue, 06 Nov 2018 12:18 AM IST
Updated Tue, 06 Nov 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
पशु तस्करों ने सौ नंबर गाड़ी में मारा टक्कर
सीखड़। कछवा थाना क्षेत्र के खैरा आरा मशीन के पास कछवा-चुनार घाट पर रविवार की रात करीब दो बजे पशु तस्करों की पिकअप ने पुलिस की गाड़ी में टक्कर मार दी। यही नहीं, तस्करों ने पुलिस की गाड़ी पर पथराव भी किया, जिससे दो पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। इसके बाद तस्कर पशुओं से लदी गाड़ी लेेकर भाग निकले। डायल-100 के प्रभारी अवधेश पांडेय की तहरीर पर पांच अज्ञात तस्करों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। रविवार की रात कछवा थाना के परेड ग्राउंड निवासी लालमन की भैंस चोरी की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह फोर्स के साथ तस्करों की तलाश में पहुंचे। वायरलेस पर सूचना प्रसारित होने पर डायल-100 के 1086 में तैनात प्रभारी अवधेश पांडेय तस्करों का पीछा करते हुए खैरा आरा मशीन के पास पहुंचे। इस पर तस्करों की ने पिकअप ने डायल-100 की गाड़ी में टक्कर मार दी। इसके बाद पुलिस पर पथराव कर दिया। इससे पुलिस की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई और दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। इसके बाद तस्कर भाग गए। कुछ देर बाद थानाध्यक्ष भी मौके पर पहुंचे। सौ नंबर के प्रभारी अवधेश पांडेय की तहरीर पर पांच अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पथराव में अवधेश पांडेय और चालक घायल हुए हैं। उनका प्राथमिक उपचार कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed