फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   पोल से टकराई बोलेरो, चालक की मौत पांच घायल

पोल से टकराई बोलेरो, चालक की मौत पांच घायल

Sat, 22 Sep 2018 11:49 PM IST
Updated Sat, 22 Sep 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
पोल से टकराई बोलेरो, चालक की मौत पांच घायल
ड्रमंडगंज। ट्रक को ओवरटेक करते समय सड़क पर बने गड्ढे के चलते बेकाबू हुई बोलेरो बिजली के खंभे से टकरा गई। इस घटना में बोलेरो चालक की मौत हो गई जबकि बोलेरो सवार पांच लोग घायल हो गए। यह हादसा शनिवार की सुबह छह बजे हलिया थाना क्षेत्र के लहुरियादह के पास हुआ। बोलेरो सवार घायल सीधी मध्यप्रदेश के हैं जो एक महिला का इलाज कराने के लिए वाराणसी जा रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को निकलवाकर जिला चिकित्सालय भेजवाया। चालक का शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के सीधी जनपद के बरगंवा कमरजी निवासी संतोष कुमार काफी दिनों से बीमार चल रही अपनी मां जशोधरी पटेल (60) का इलाज कराने के लिए शनिवार की सुबह बोलेरो से लेकर वाराणसी जा रहा था। उसके साथ उसकी पत्नी शिलोचना (45), बेटा सुभाष पटेल (18), शुभम (16) , शिवम (14) मौजूद थे। गाड़ी को चालक नीतेंद्र कुमार (22) निवासी सीधी, मध्य प्रदेश चला रहा था। सुबह करीब छह बजे बोलेरो जैसे ही हलिया थाना क्षेत्र के लहुरियादह के पास पहुंची कि चालक आगे चल रहे ट्रक को ओवरटेक करने लगा। वह जैसे ही ट्रक को ओवरटेक किया कि मिर्जापुर-रीवा मार्ग पर मौजूद एक बड़े गड्ढे में पहिया जाने के कारण बोले बेकाबू होकर सड़क किनारे स्थित एक विद्युत पोल से टकरा गई। पोल से बोलेरो टकराते ही नीतेंद्र की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि उसमें सवार सुलोचना पटेल, सुभाष पटेल, जशोधरी, संतोष पटेल, शिवम, शुभम गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पंहुची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज भेज दिया। जहां उनकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने सभी को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed