{"_id":"5c97ce6ebdec2213fd2996dd","slug":"121553452654-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अबूझ हाल में दुकान में लगी आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चुनार। स्थानीय थाना क्षेत्र के धरम्मरपुर गांव में शनिवार की देर रात किराना की दुकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया। आसपास के लोगों ने पानी फेंककर किसी तरह आग बुझाया। जितेंद्र कुमार की गांव में ही किराना की दुकान है। प्रतिदिन की तरह शनिवार को भी रात लगभग नौ बजे दुकान बंदकर वह घर के अंदर सोने चले गए। दुकान के बगल में ही जितेंद्र के बड़े पिता का भी मकान है। बड़े पिता की रात लगभग 11.15 बजे अचानक नींद खुली तो देखा कि दुकान के अंदर से काफी धुआं और आग रोशनदान से निकल रही है। शोर मचाने पर परिवार और आसपास के अन्य लोग इकट्ठा हो गए और पानी फेंककर किसी तरह आग पर काबू पाया। दुकान संचालक ने कोतवाली में लगभग तीन लाख रुपये की क्षति होने के बाबत तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।