{"_id":"5c115c00bdec2241885d58da","slug":"121544641536-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजापुर जंगल से अस्सी बकरिया चोरी, मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राजापुर जंगल से अस्सी बकरिया चोरी, मुकदमा
Updated Thu, 13 Dec 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मड़िहान। जंगल से बकरियां लेकर भाग रहे लोगों को पशु पालकों ने मड़िहान थाना क्षेत्र के सिरसी मोड़ के पास से मंगलवार की रात पकड़ लिया। आरोपियों और पिकअप लदे बकरियों को ग्रामीणों ने पुलिस को सौंप दिया। देर रात मड़िहान पुलिस ने तहरीर लेकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की बात कहते हुए लौटा दिया। सुबह जब ग्रामीण थाने पहुंचे तो वहां बकरियां और आरोपी नहीं दिखे। तब लोगों ने हंगामा कर दिया। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा पंजीकृत किया है।
पीड़ितों ने बताया कि वे मंगलवार की शाम जंगल से बकरी चराकर लौट रहे थे। इसी दौरान कुछ लोग पिकअप से आए और 60 बकरियां जबरदस्ती लादकर भाग निकले। इधर बकरियों की तलाश में निकले ग्रामीणों को देर रात जानकारी मिली कि कुछ लोग पिकअप से बकरियों को लेकर मिर्जापुर की तरफ जा रहे हैं। तब पीछा कर ग्रामीणों ने सिरसी मोड़ पर बकरी लदी पिकअप के साथ कई लोगों को पकड़ा। पूछताछ के बाद मड़िहान पुलिस को सौंप दिया गया। राजापुर चौकिया गांव निवासी चरवाहा मोतीपाल पुत्र जगन्नाथ से तहरीर लेने के बाद पुलिस ने सुबह मुकदमा लिखे जाने का आश्वासन दिया। बुधवार की सुबह हंगामा करने के बाद तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज किया गया।
वर्जन
आरोपियों के विरुद्घ तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।
संजय सिंह
सीओ आपरेशन