फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   हिंसा रोकेंगे डिजिटल वालेंटियर्स

हिंसा रोकेंगे डिजिटल वालेंटियर्स

Thu, 18 Oct 2018 01:01 AM IST
Updated Thu, 18 Oct 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
हिंसा रोकेंगे डिजिटल वालेंटियर्स
मिर्जापुर। भीड़ हिंसा जैसी घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस ने डिजिटल वालेंटियर्स बनाने शुरू कर दिए हैं। डीजीपी ओपी सिंह के निर्देश पर विंध्य मंडल के तीनों जिलों में कुल 5930 वालेंटियर्स बनाए गए हैं। अकेले मिर्जापुर जिले में 3801 वालेंटियर्स हैं। थाना वार वालेंटियर्स बनाए गए हैं। ये लोग विभिन्न ग्रुपों से जुड़े हैं और स्थानीय हैं। जिसमें हर तबके के लोग शामिल हैं। ये पुलिस की बातों को ग्रुप में शेयर करेंगे और लोगों को सच बताएंगे। जिससे भीड़ हिंसा जैसी घटनाओं को रोकने के साथ ही अफवाहों पर भी विराम लग सकेगा।
विज्ञापन

भीड़ हिंसा जैसी घटनाओं को रोकने के लिए डीजीपी ओपी सिंह की ओर से पहल गई है। उन्होंने प्रदेश के सभी रेंज के डीआईजी को पत्र लिखकर जिले में थानावार डिजिटल वालेंटियर्स बनाने का निर्देश दिया था। डीआईजी ने संबंधित जिलों के एसपी को वालेंटियर्स बनाने का निर्देश दिया। मिर्जापुर जनपद के अलावा सोनभद्र के 22 थानों में 1403 और भदोही के नौ थानों में 726 वालेंटियर्स बना दिए गए हैं। इन दो जिलों में वालेंटियर्स बनाने का काम अभी चल रहा है। वालेंटियर्स पुलिस मित्र की तरह काम करेंगे। ये पुलिस की मदद करेंगे और पुलिस इनकी संभव मदद करेगी।
विज्ञापन

----------------
जिले में वालेंटियर्स का विवरण
शहर कोतवाली-265, कटरा कोतवाली 263, देहात कोतवाली 252, चील्ह थाना 250, कछवां थाना 250, पड़री थाना 250, लालगंज 250, हलिया 232, जिगना 250, चुनार 261, अदलहाट 250, जमालपुर में 263 वालेंटियर्स बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
सोशल मीडिया पर चलने वाली अफवाहों को रोकने के उद्देश्य से थानावार डिजिटल वालेंटियर्स बनाए गए हैं। वालेंटियर्स लोगों को अपने व्हाट्स एप ग्रुप से जोड़ेंगे और खुद भी अन्य ग्रुप से जुड़े हुए हैं। सोशल मीडिया का गलत इस्तेमाल न किया जाए इसका पूरा प्रयास किया जा रहा है। पीयूष श्रीवास्तव, डीआईजी रेंज मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed