{"_id":"5b01aed44f1c1bdd408b697c","slug":"121526836948-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनिज विभाग के बैरियर से रजिस्टर मंगाकर किया सत्यापन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खनिज विभाग के बैरियर से रजिस्टर मंगाकर किया सत्यापन
Updated Sun, 20 May 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अहरौरा। खनिज विभाग के बैरियर पर अवैध वसूली मामले को गंभीरता से लेते हुए खान अधिकारी ने शनिवार को सभी बैरियर पर रखे गए अभिलेखों को मंगा कर उसका सत्यापन किया। इससे पूर्व बैरियर पर रखे बगैर सत्यापित रजिस्टर पर ही प्रपत्र 11 की जांच कर इंट्री की जाती रही है। इसमें गड़बड़ी का संदेह किया जा रहा है। ऐसे में अब सत्यापित रजिस्टर बैरियर पर रखे गए हैं।
खान अधिकारी आरबी सिंह ने बताया कि एसडीएम चुनार अविनाश त्रिपाठी ने देखा कि भगौतीदेई के पास स्थित बैरियर के समीप कुछ लोग गाड़ियों को रोककर वसूली कर रहे हैं। एसडीएम के ही गार्ड ने अवैध वसूली कर रहे युवक को दौड़ाकर पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह भाग निकला था। मामला उजागर होने के बाद एसडीएम चुनार अविनाश त्रिपाठी व खान अधिकारी आरबी सिंह मामले की स्वत: जांच करने भगौतीदेई स्थित बैरियर पर पहुंच गए और मामले की छानबीन की। आरोप है कि खनन विभाग के निवर्तमान बैरियर इंचार्ज की ओर से प्राइवेट कर्मचारी से गिट्टी बोल्डर लदे वाहनों से एम एम 11 प्रपत्र की जांच करने के नाम वसूली किया जा रहा है। विभाग ने अवैध वसूली रोकने के लिए सभी खनिज बैरियरो से शनिवार को रजिस्टर मंगा कर वहां विभाग द्वारा सत्यापित रजिस्टर भेजा गया है। इससे एम एम 11 प्रपत्र की जांच के नाम पर अवैध वसूली पर रोक लग सके ।
कोट
प्राइवेट व्यक्ति से एमएम 11 प्रपत्र की जांच के नाम गाड़ियों को रोका गया या सरकारी मोहर का अनाधिकृत रूप से प्रयोग किया गया तो चिह्नित लोगों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई जाएगी । अवैध वसूली करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे।- आरबी सिंह, खान अधिकारी