{"_id":"5a6779b74f1c1b80268b60d8","slug":"121516730807-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिगरेट न देने पर किशोर को युवकों ने पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिगरेट न देने पर किशोर को युवकों ने पीटा
Updated Tue, 23 Jan 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिगना। गैपुरा में मंगलवार की सुबह शराब के नशे में धुत दो लोगों ने विंध्याचल थाना क्षेत्र के विजयपुर गांव निवासी युवक को मारपीट कर बेहोश कर दिया। आसपास के लोगों ने एक आरोपी को पकड़ कर गैपुरा पुलिस को सौंप दिया। घायल युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सर्रोई ले जाया गया जहां से उसे मंडलीय अस्पताल भेज दिया गया।
विजयपुर गांव निवासी इंद्रजीत शर्मा गैपुरा लालगंज मार्ग पर विजयपुर ब्लॉक के सामने चाय पान आदि की दुकान खोला हुआ है। मंगलवार की सुबह दस बजे दुकान पर इंद्रजीत का पुत्र निखिल शर्मा 16 वर्ष बैठा था कि दो लोग बाइक से शराब के नशे में धुत होकर आए और गाली देते हुए सिगरेट मांगा। युवक ने सिगरेट नहीं होने की बात कहते हुए गाली न देने को कहा तो दोनों ने युवक किशोर की पिटाई कर बाइक पर फेंक दिया। इससे किशोर बेहोश हो गया। शोरगुल सुन कर पहुंचे पड़ोसियों व परिजनों ने भाग रहे एक आरोपी को पकड़ कर सौ नंबर पर डायल किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक व आरोपी को हिरासत में लेकर घायल युवक को अस्पताल भेजा।