फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   चर्चित फ्रांसीसी कांड में नौवा आरोपी गिरफ़तार

चर्चित फ्रांसीसी कांड में नौवा आरोपी गिरफ़तार

Mon, 15 Jan 2018 12:52 AM IST
Updated Mon, 15 Jan 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
चर्चित फ्रांसीसी कांड में नौवा आरोपी गिरफ़तार
अहरौरा (मिर्जापुर)। लखनियादरी जल प्रपात पर फ्रांसीसी पर्यटकों संग छेड़खानी, बदसलूकी और मारपीट के मामले में फरार चल रहे एक अन्य आरोपी को पुलिस ने चित्तविश्राम तिराहे के पास से रविवार की दोपहर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इससे पूर्व पुलिस ने आठ आरोपियों को जेल भेज चुकी है। तीन आरोपी अभी भी फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन

अहरौरा थाना क्षेत्र के लखनियादरी में बीते 10 दिसंबर को फ्रांसीसी पर्यटकों के साथ बनारस के दत्ता परिवार की लड़कियां लखनियादरी जल प्रपात पर पिकनिक मनाने आई थीं। शाम को वापसी के समय वाराणसी के मनबढ़ युवक फ्रांसीसी लड़कियों के साथ छेड़खानी करने लगे। इन्होंने इसका विरोध किया तो युवक मारपीट करने लगे। इस दौरान दत्ता परिवार की लड़कियों ने उनका मुकाबला किया व फ्रांसीसियों को वहां से सकुशल बाहर निकाल लाईं। सूचना मिलने पर पुलिस ने आठ आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि चार आरोपी फरार हो गए थे। थानाध्यक्ष वैभव सिंह ने बताया कि आरोपी मोहम्मद अनवर उर्फ राजा पुत्र इलियास निवासी दौलतपुर थाना कैंट वाराणसी घटना के बाद से फरार चल रहा था और पकड़े जाने के डर से वह दिल्ली भाग गया था। रविवार को अहरौरा से होकर सोनभद्र जाने की फिराक में था, उसे चित्तविश्राम तिराहे के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed