फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   गंगा में नहाने गए दो किशोरों की डूबकर तीन बचाए गए

गंगा में नहाने गए दो किशोरों की डूबकर तीन बचाए गए

Fri, 22 Sep 2017 12:27 AM IST
Updated Fri, 22 Sep 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
गंगा में नहाने गए दो किशोरों की डूबकर तीन बचाए गए
जिगना। जिगना थाना क्षेत्र के हरगढ़ स्थित गंगा नदी के घाट पर गुरुवार की दोपहर 12 बजे नहाने गए पांच किशोरों में से दो की डूबकर मौत हो गई। जबकि तीन अन्य किशोरों को घाट पर मौजूद महिलाओं ने साड़ी फेंककर जान बचायी। आसपास के ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची गोताखोरों के करीब ढाई घंटे तक चले रेस्क्यू में दोनों के शव को बरामद किया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जिगना थाना क्षेत्र के करनीभांवा भीटरिया गांव के पांच युवक प्रशांत (15वर्ष)पुत्र कमला शंकर, दिनेश कुमार (15 वर्ष) पुत्र रामरक्षा, पंकज(16 वर्ष) पुत्र राजकुमार, हरिओम (16 वर्ष) पुत्र अनिल, अरुण कुमार (17 वर्ष) वर्ष पुत्र संजय गुरुवार की दोपहर 12 के करीब हरगढ़ में स्थित गंगा घाट पर नदी में स्नान करने गए थे। स्नान के दौरान ही दो किशोर गहरे पानी में चले गए। इससे उनकी डूबने से मौत हो गई। इसमें अरुण कुमार पुत्र संजय कुमार और हरिओम पुत्र अनिल कुमार शामिल रहे। वहीं प्रशांत, दिनेश व पंकज को नदी में डूबते देखकर वहां नहा रही महिलाओं ने साडी़ फेंक कर जान बचा लिया। इसके साथ ही उन्हें तत्काल अस्पताल भिजवाया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने गोताखोरों को बुलाया और स्थानीय लोगों की मदद से डूबे किशोरों के शव को निकालवाने का काफी प्रयास किया। करीब ढा़ई घंटा चले रेस्क्यू में शव को काफी दूर से बरामद किया गया। शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। दोनों किशोर हाईस्कूल के छात्र बताए जा रहे हैं। बताया जाता है कि अरुण तीन भाई व दो बहनों में सबसे बडा़ था। जबकि हरिओम दो बहन और दो भाइयों में दूसरे नंबर पर था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed